Infinix Note 50s: Infinix ने भारत में अपनी पॉपुलर फ्लैगशिप NOTE 50s 5G+ सीरीज का दायरा बढ़ाते हुए एक नया और आकर्षक Mystic Plum कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह नया कलर ऑप्शन खास उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो स्टाइल के साथ परफॉर्मेंस भी चाहते हैं। Mystic Plum वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹14,999 रखी गई है और यह 8 सितंबर से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे पतला 144Hz कर्व्ड AMOLED स्मार्टफोन है, जो इस सेगमेंट में इसे खास बनाता है।
Infinix Note 50s स्मार्टफोन के कुछ खास फीचर्स
| Mobile name | Infinix Note 50s |
| Ram | 8GB / 12GB |
| Storage | 256GB / 512GB |
| Display | 6.78-inch FHD+ 3D curv AMOLED Display |
| Processor | MediaTek Dimensity 7300 Ultimate |
| Camera | 64MP Csmera |
| Battery | 6800mAh |
| Price | – |
प्रीमियम और स्टाइलिश डिजाइन
नया Mystic Plum कलर वेरिएंट वेगन लेदर फिनिश के साथ आता है, जो फोन को हाथ में पकड़ते ही एक प्रीमियम फील देता है। यह कलर पहले से मौजूद Titanium Grey, Burgundy Red और Marine Drift Blue वेरिएंट्स के साथ जुड़ गया है। पतला और कर्व्ड डिजाइन इसे देखने में काफी आकर्षक ब priceनाता है और युवाओं के बीच इसका क्रेज और बढ़ने की उम्मीद है। मजबूत बॉडी और शानदार फिनिश के चलते यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ-साथ स्टाइल स्टेटमेंट भी बन सकता है।
6.78 इंच का शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस
Infinix NOTE 50s 5G+ में 6.78 इंच का FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह डिस्प्ले न सिर्फ स्मूद स्क्रॉलिंग का अनुभव देता है, बल्कि वीडियो और गेमिंग के दौरान भी विजुअल क्वालिटी को शानदार बना देता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी सुनिश्चित करता है। मल्टीटास्किंग, गेमिंग और डेली यूज़ में यह प्रोसेसर यूज़र्स को निराश नहीं करता।
6800mAH की बड़ी बैटरी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर
इस स्मार्टफोन में 6800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने की क्षमता रखती है। 45W All-Round Fast Charge 3.0 सपोर्ट की मदद से फोन जल्दी चार्ज हो जाता है, जिससे बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं रहती। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 15 आधारित XOS 15 पर चलता है, जिसमें One-Tap Infinix AI जैसी स्मार्ट सुविधाएं दी गई हैं। यह फीचर यूज़र एक्सपीरियंस को और ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाता है।
Also Read:- Vivo Launches Cheapest 5G Phone with 6000mAh Battery & 12GB RAM at ₹14,999 – See Full Specification
120MP कैमरा साथ में 4K रिकॉर्डिंग
Infinix NOTE 50s 5G+ में 64MP का Sony IMX682 ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 4K 30FPS वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। AIGC मोड की मदद से तस्वीरें और भी बेहतर और डिटेल्ड आती हैं। मजबूती के लिए फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है।
Infinix NOTE 50s 5G भारतीय कीमत
Infinix NOTE 50s 5G+ दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज शामिल हैं। नया Mystic Plum कलर वेरिएंट Flipkart और नजदीकी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। कुल मिलाकर, यह स्मार्टफोन अपनी कीमत में प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के साथ यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है।










2 thoughts on “Infinix Note 50s: भारत का सबसे सस्ता और प्रीमियम लुक वाला 5G स्मर्टफोन, 12GB रैम 8000mAH बैटरी और 90W फास्ट चार्जर”